{"_id":"5c2b4963bdec223c71482029","slug":"sudhir-bhargava-sworn-in-as-central-information-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर भार्गव ने ली केंद्रीय सूचना आयुक्त के पद की शपथ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुधीर भार्गव ने ली केंद्रीय सूचना आयुक्त के पद की शपथ
Tue, 01 Jan 2019 04:35 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधीर भार्गव ने मंगलवार को देश के मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में भार्गव के केन्द्रीय सूचना आयोग के प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण किए जाने की जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भार्गव को पद की शपथ दिलाई। भार्गव पहले से ही सीआईसी में सूचना आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पूर्व आईएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की तत्कालीन अध्यक्ष वंजना एन. सरना, पूर्व आईएएस अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता और तत्कालीन विधि सचिव सुरेश चन्द्र को हाल ही में सीआईसी में सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरना इनमें एकमात्र महिला अधिकारी हैं।
विज्ञापन