फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sudhanshu Trivedi said Narendra Modi win bigger than Nehru in Rajya Sabha

BJP: सुधांशु त्रिवेदी ने नेहरू को लेकर कांग्रेस को सुनाई खरीखोटी, कहा- वह डुबाता रहा और मैं उभरता चला गया

Fri, 28 Jun 2024 02:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Jun 2024 02:46 PM IST
सार

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तीसरी बार में भी तीन डिजिट में न आ पाने वाले लोग आखिर जश्न क्यों मना रहे थे। इसकी वजह यह थी कि लगातार फेल होने वाला बच्चा यदि ग्रेस मार्क्स से पास हो जाए तो बहुत खुशी होती है। 

विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi said Narendra Modi win bigger than Nehru in Rajya Sabha
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को एक ही मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने नीट-यूजी परीक्षा में हुई धांधली पर सदन में सबसे पहले चर्चा करने की मांग की। मामला शांत न होता देख लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा में भी यही मुद्दा सुनाई दिया। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए विपक्ष को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीन चुनाव के बाद भी तीन अंकों में नहीं पहुंच पाई। फिर भी इतनी खुश है। इसके पीछे वह मानसिकता है, जिसमें फेल होने वाला बच्चा यदि थर्ड डिविजन से भी पास हो जाए तो बहुत खुश होता है।

विज्ञापन


'तीन डिजिट भी नहीं ला पाने वाले मना रहे जश्न'
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, 'तीसरी बार में भी तीन डिजिट में न आ पाने वाले लोग आखिर जश्न क्यों मना रहे थे। इसकी वजह यह थी कि लगातार फेल होने वाला बच्चा यदि ग्रेस मार्क्स से पास हो जाए तो बहुत खुशी होती है। वहीं हमेशा डिस्टिंक्शन पाने वाले को यदि फर्स्ट डिविजन मिले, तब भी वह दुखी होता है।'
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने सुनाया पुराना किस्सा
उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'पहले के दौर में डिविजन पता चलती थी और रिजल्ट में उसे रोमन नंबर में लिखा जाता था। मेरे मोहल्ले में एक बार एक बच्चा फर्स्ट डिविजन से पास हुआ और दूसरा थर्ड से। फर्स्ट डिविजन से पास होने वाला दुखी था क्योंकि उसे मेरिट की उम्मीद थी। वहीं थर्ड डिविजन वाला बहुत खुश था। उससे लोगों ने पूछा कि ऐसा क्या है कि खुश हो। इस पर थर्ड डिविजन वाले ने कहा कि मेरा भी डिविजन फर्स्ट है और उसके साथ दो बॉडीगार्ड भी मिले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


240 सीटें तक नहीं मिल पाईं
भाजपा सांसद ने कहा कि बीते 40 सालों से कांग्रेस को 240 सीटें नहीं मिल पाई हैं। सिर्फ नरसिम्हा राव जी को 232 सीटें चुनाव में मिली थीं। उनके अलावा किसी भी नेता को 1984 के बाद से अब तक इतना बहुमत नहीं मिला था।

दरिया का सारा नशा उतरता चला गया
उन्होंने मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने और विपक्ष के फिर चूक जाने को लेकर शायर वसीम बरेलवी की गजल की कुछ लाइनें भी पढ़ीं। सुधांशु ने कहा, 'दरिया का सारा नशा उतरता चला गया, वह डुबाता रहा और मैं उभरता चला गया। मंजिल समझ के बैठ गए जिनको चंद लोग, मैं ऐसे रास्तों से गुजरता चला गया।'

नेहरू और पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना पर यह बोले 
इसके अलावा नेहरू और पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना पर भी जवाब दिया। त्रिवेदी ने कहा कि नेहरू और मोदी की तुलना नहीं हो सकती। उनको लेकर जब चुनाव हुआ तो कुछ वोट पट्टाभि सीतारमैया समेत कई लोगों को मिले, लेकिन बाकी सारे वोट सरदार पटेल को मिले थे। नेहरू को तो एक भी वोट नहीं मिला और पीएम मोदी सर्वसम्मति से पीएम बने हैं। इसलिए दोनों के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती।


उन्होंने आगे कहा, 'मजरूह सुल्तानपुरी ने नेहरू को हिटलर बताते हुए एक आर्टिकल लिख दिया था तो उन पर दो साल के लिए पाबंदी लग गई थी। लेकिन आज पीएम मोदी के टुकड़े- टुकड़े करने की बात कहने वाले भी सांसद बनकर आए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed