फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudarshan Patnaik gets Italian golden sand art award

इटालियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय बने सुदर्शन पटनायक

Sat, 16 Nov 2019 09:04 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 16 Nov 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Sudarshan Patnaik gets Italian golden sand art award
सुदर्शन पटनायक
मशहूर भारतीय सेंड आर्टिस्ट सुर्दशन पटनायक को इटली में इटैलियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके बाद पटनायक सेंड आर्ट में यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
विज्ञापन


13 से 17 नवंबर तक आयोजित इंटरनेशनल स्कोराना सेंड नेटिविटी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पटनायक ने रूसी कलाकार पावेल मिनिलकोव के साथ महात्मा गांधी की 10 फुट ऊंची रेत की प्रतिमा बनाई। इस प्रतियोगिता में आठ अलग-अलग देशों के रेत कलाकारों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


इस अवार्ड समारोह में भारतीय दूतावास के मिशन की उप प्रमुख निहारिका सिंह भी मौजूद थीं। इस उपलब्धि पर पटनायक ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे रोम में एक समारोह में प्रोमूवी इंटरनेशनल स्कोराना सेंड नेटिविटी के अध्यक्ष वीटो मारास्चियो से शुक्रवार को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पटनायक ने आगे कहा, ‘मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाकर स्वयं को बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ बता दें कि अब तक पटनायक ने दुनिया भर में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला उत्सवों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और भारत के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed