{"_id":"63f71969bd126d9bd50e2414","slug":"sudanese-women-caught-with-gold-worth-crores-at-hyderabad-airport-in-telangana-news-in-hindi-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: हैदराबाद हवाई अड्डे पर 23 सूडानी महिलाओं से 14.9 किलो सोना जब्त, आठ करोड़ रु. है कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: हैदराबाद हवाई अड्डे पर 23 सूडानी महिलाओं से 14.9 किलो सोना जब्त, आठ करोड़ रु. है कीमत
Thu, 23 Feb 2023 01:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:14 PM IST
सार
बताया गया है कि खुफिया सूचना के आधार पर हैदराबाद सीमा शुल्क की हवाई खुफिया इकाई ने हवाई अड्डे पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
हैदराबाद एयरपोर्ट पर जब्त किया गया 14 किलो सोना।
- फोटो : ANI
विस्तार
हैदराबाद हवाई अड्डे पर सूडानी महिलाओं से 7.89 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। बताया गया है कि सूडान की 23 महिला यात्रियों से 7.89 करोड़ रुपये मूल्य का 14.9 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हैदराबाद सीमा शुल्क विभाग की ओर से हवाई अड्डे पर बीते कुछ समय में छापेमारी के दौरान यह जब्त किए गए सोने की सबसे बड़ी खेपों में से एक है।
बताया गया है कि खुफिया सूचना के आधार पर हैदराबाद सीमा शुल्क की हवाई खुफिया इकाई ने हवाई अड्डे पर यह कार्रवाई की।
उन्हें खबर मिली थी कि सूडानी महिलाएं शारजाह के रास्ते सूडान से भारत पहुंचीं। जांच दल ने यात्रियों के सामान और उनकी व्यापक तलाशी के बाद पाया गया कि उन्होंने जूतों, पैरों के नीचे और अपने कपड़ों में सोना छिपा रखा था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।