फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Such statements on women given by Professor, prompt action taken by the government

प्रोफेसर होकर दिया महिलाओं पर ऐसा बयान, सरकार को तुरंत करनी पड़ी सख्त कार्रवाई

Wed, 04 Apr 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Updated Wed, 04 Apr 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Such statements on women given by Professor, prompt action taken by the government

केरल के एक प्रोफेसर ने अपने एक बयान से लोगों को चौंका दिया है। माइक्रो बायोलॉजी से डॉक्ट्रेट प्रोफेसर रजित कुमार ने महिलाओं पर ऐसी टिप्पणी की है जिसके बाद सरकार को भी एक्शन में आना पड़ा। महिलाओं के पहनावे पर दिए रजत के बयान की चारों तरफ चर्चा हो रही है। अपने अटपटे बयान से रजित पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


रजित केरल के उत्तरी जिले कसारगोड़े में एक जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 'जो महिलाएं पुरुषों की तरह कपड़े पहनती हैं, वो किन्नर औलाद जन्मती हैं।' राज्य स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने राजित कुमार की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनका जागरूकता शिविर से बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि रजित का ये बयान तथ्यपूर्ण नहीं है और महिलाओं के विचारों पर सीधी चोट करता है। 
विज्ञापन


वहीं रजित का मानना है कि महिलाओं को क्या जरूरत है पुरुषों की तरह कपड़े पहनने का? उनके विचार से महिला और पुरुष को अपने-अपने तरह के कपड़े पहनने चाहिए। मॉडर्न खयाल की आड़ में उन्होंने महिलाओं पर पुरुषों की नकल करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रोफेसर रजित केरल और उससे बाहर भी स्वास्थ्य से संबंधित 1700 से ज्यादा जागरूकता सत्रों का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में राज्य स्वास्थ्य मंत्री को अब उनके बयान सुनकर डर लग रहा है और उन्होंने जल्द उन पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 


वहीं प्रोफेसर रजित ने स्वास्थ्य मंत्री के इस कार्रवाई पर एक फेसबुक पोस्ट से उनकी बात का जवाब दिया है। बता दें कि प्रोफेसर रजित ने एक वीडियो के जरिये यह बताने की कोशिश की है। रजित का कहना है कि उनके इस तरह की बातों का लोगों में साकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। तो स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने इसे महिलाओं की आजादी से जोड़ते हुए कहा कि प्रोफेसर रजित का बयान किसी भी तरह से ठीक नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed