{"_id":"6377bef28c199e5db4286431","slug":"such-letters-were-written-by-mahatma-gandhi-too-devendra-fadnavis-on-savarkar-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"Savarkar Row: सावरकर के पत्र को लेकर फडणवीस का राहुल पर पलटवार, बोले- महात्मा गांधी भी लिखते थे ऐसी चिट्ठी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Savarkar Row: सावरकर के पत्र को लेकर फडणवीस का राहुल पर पलटवार, बोले- महात्मा गांधी भी लिखते थे ऐसी चिट्ठी
Fri, 18 Nov 2022 10:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:51 PM IST
सार
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक दस्तावेज का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और दया याचिकाएं लिखी थीं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विनायक दामोदर सावरकर पर टिप्पणी करने के बाद से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस, बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी भी इस तरह के पत्र लिखते थे।
विज्ञापन
भावनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस सांसद की आलोचना करने हुए कहा कि उन्हें गांधी-नेहरू परिवार को छोड़कर राष्ट्रीय नायकों का अपमान करने का शौक है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक दस्तावेज का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और दया याचिकाएं लिखी थीं।
गुजरात में भाजपा की एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा वह बचकाना था। वह जिस तरह के पत्र दिखा रहे हैं..मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी जी ने भी ऐसे पत्र लिखे थे। लोगों ने उन्हें प्रकाशित भी किया है। वह हमेशा हमारे सम्मानीय राष्ट्रीय शख्सियतों का अपमान करते हैं सिवाय गांधी-नेहरू परिवार के।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने आगे कहा, वह सावरकर या नेताजी सुभाष चंद्र बोस या सरदार पटेल में विश्वास नहीं करते हैं। इसके बजाय वह हमेशा उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं।
महाराष्ट्र के अकोला में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गांधी ने मीडियाकर्मियों को एक कागज दिखाया, जिसमें दावा किया गया था कि यह सावरकर द्वारा अंग्रेजों को लिखा हुआ पत्र था। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं आखिरी पंक्ति पढ़ूंगा, जो कहती है- मैं आपका सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं और वीडी सावरकर ने हस्ताक्षर किए हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए सूरत में हैं। उन्होंने भी राहुल गांधी के बयान की आलोचना की और कहा कि विपक्षी दल और उसके नेता कभी भी एक से परिवार से आगे नहीं देख पाएंगे।
अनुराग ठाकुर ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यात्रा में पहले दिन से कौन-कौन राहुल गांधी के साथ नजर आए जो देश को बांटने की सोचते हैं। देश को बांटने के नारे लगाने वाले और देश का नाम मिटाने वाले ये लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। आगे उन्होंने कहा कि गुजरात, नर्मदा बांध और गुजरात के विकास का विरोध करने वाले राहुल गांधी के साथ हैं। क्या गुजरात ऐसे लोगों को स्वीकार करेगा? गुजरात विरोध करने वालों को नहीं, विकास करने वालों को चुनता है। गुजरात में भाजपा ही आएगी और यहां के लोग भाजपा ही चुनेंगे।