{"_id":"62a9fbaf4c148e76544c2729","slug":"successful-training-launch-of-short-range-ballistic-missile-prithvi-ii-was-done-in-chandipur-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prithvi-II: ओडिशा के चांदीपुर में किया गया पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लांच, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Prithvi-II: ओडिशा के चांदीपुर में किया गया पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लांच, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
Wed, 15 Jun 2022 09:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:03 PM IST
सार
ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से बुधवार को पृथ्वी -2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया।
विज्ञापन
पृथ्वी-2 मिसाइल
- फोटो : Reuters
विस्तार
ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से बुधवार को पृथ्वी -2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। गौरतलब है कि पृथ्वी-टू कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को स्वदेशी तरीके से विकसित किया गया है। पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। पृथ्वी-2 500 से 1,000 किलोग्राम भार तक के हथियारों को लेकर जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर साढ़े तीन सौ किलोमीटर मार करने वाली इस मिसाइल में तरल ईंधन वाले दो इंजन लगाए गए हैं। इसे तरल और ठोस दोनों तरह क ईंधन से संचालित किया जाता है।
विज्ञापन