Maharashtra: मुंबई के कल्याण स्टेशन पर उपनगरीय ट्रेन पटरी से उतरी; कोई घायल नहीं, मार्ग पर यातायात प्रभावित
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, 'किसी को भी चोट नहीं आई है। ट्रेन जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रुकने वाली थी तो धीमी गति में थी, तभी पीछे का डिब्बा पटरी से उतर गया।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल्याण स्टेशन पर शुक्रवार को एक उपनगरीय ट्रेन पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि इसमें किसी को भी चोट नहीं आई। यह घटना ठाणे जिले में मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर हुई। एक अधिकारी ने बताया कि टिटवाला-सीएसएमटी ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर प्रवेश करते समय पटरी से उतर गई, जिससे मुख्य लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ।
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, 'किसी को भी चोट नहीं आई है। ट्रेन जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रुकने वाली थी तो धीमी गति में थी, तभी पीछे का डिब्बा पटरी से उतर गया।'
मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के डीआरएम ने एक्स पर संदेश में कहा, 'तकनीकी समस्या के कारण मुख्य लाइन सेवाएं समय से पीछे चल रही हैं। असुविधा के लिए खेद है।'
STORY | Suburban train derails at Kalyan station; no one hurt, traffic on route affected
READ: https://t.co/MAMRSXUa0Z
VIDEO:
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/aswBPYgFy8— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2024
कल्याण मध्य रेलवे का सबसे व्यस्त जंक्शन है। उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए एक प्रमुख ठहराव है।
इससे पहले, रविवार को मुंबई सेंट्रल स्टेशन के ईएमयू कारशेड के बाहर एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी, जिससे कई उपनगरीय ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थीं। क्योंकि पटरी से उतरे डिब्बों के कारण डाउन स्लो लाइन का उल्लंघन हुआ था।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.