फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subsidized LPG cylinders expensive

सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर महंगा

Tue, 02 Aug 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
Subsidized LPG cylinders expensive

सब्सिडी पर मिलने वाला घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में इस श्रेणी के सिलेंडर के मूल्य में यह दूसरी वृद्धि हुई है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की सब्सिडी को कम करने के लिये अब हर महीने इसके दाम में धीमी वृद्धि कर रही है।

विज्ञापन


इसके साथ ही केरोसिन के दाम भी 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। एक अग्रणी सरकारी तेल कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इस वृद्घि के साथ सब्सिडी वाला 14.2 किलो का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में अब 423.09 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन


इससे पहले इसका दाम 421.16 रुपये था। इससे पहले एक जुलाई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1.98 रुपया बढ़ाया गया था। सरकार ने घरेलू रसोई गैस और मिट्टी तेल से सब्सिडी को समाप्त करने के लिये हाल ही में यह तरीका अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल की तरह ही इन पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी धीरे धीरे बढ़ाकर सब्सिडी को समाप्त किया जायेगा। डीजल के दाम नवंबर 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिये गये थे। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में अब हर महीने दो रुपये की वृद्धि इसी दिशा में उठाया गया कदम है।


केरोसिन के दाम में भी सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने 25 पैसे वृद्धि करने की अनुमति दी है। कंपनियां 10 महीने तक ऐसा कर सकेंगी। केरोसीन में ऐसी पहली वृद्धि पिछले महीने की गई और दूसरी आज से लागू हो गई। दिल्ली में राशन में मिलने वाला केरोसिन अब 15.46 रुपये लीटर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed