फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   subramanian swamy slam govt for charging rail tickets from migrant workers ask to pay from pm cares fund 

सोनिया से मिले सुब्रमण्यम स्वामी के सुर, कहा- भूखे मजदूरों से किराया वसूलना कैसी नैतिकता

Mon, 04 May 2020 11:40 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 May 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
subramanian swamy slam govt for charging rail tickets from migrant workers ask to pay from pm cares fund 
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को मोदी सरकार पर प्रवासी मजदूरों से रेल टिकट का किराया वसूलने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसका किराया पीएम केयर्स फंड से दिया जाना चाहिए। उनकी प्रतिक्रिया ऐसे समय पर सामने आई है जब कई ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि अपने गृह राज्य वापस जाने के लिए मजदूरों से यात्रा शुल्क लिया जा रहा है।

विज्ञापन

स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, 'यह भारत सरकार की कैसी नैतिकता है कि वह भूखे-प्यासे प्रवासी मजदूरों से उनकी यात्रा का शुल्क वसूल कर रही है। एयर इंडिया विदेश में फंसे भारतीयों को मुफ्त में वापस लेकर आई। यदि रेलवे मजदूरों का किराया देने से मना करती है तो इसे पीएम केयर्स फंड से दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन

 


इससे पहले रेलवे ने कहा था कि वह राज्य सरकारों से श्रमिक स्पेशल ट्रेन टिकट का शुल्क ले रही है। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया था कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनें राज्य सरकारों द्वारा पहचानी और पंजीकृत नामांकित लोगों के लिए हैं और वह किसी भी व्यक्ति को कोई टिकट जारी नहीं करेगा और न ही किसी समूह के अनुरोध पर ध्यान देगा।

बता दें कि रेलवे ने एक मई से मजदूरों को ले जाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। ऐसा 40 दिनों से निलंबित यात्री, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के बाद किया गया। अब तक रेलवे ने राज्य सरकारों के अनुरोध पर प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य पहुंचाने के लिए एक दर्जन से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।


इससे पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध चुके हैं। राहुल गांधी ने पूछा है कि एक तरफ रेलवे पीएम केयर्स फंड में चंदा दे रही है तो वहीं दूसरी ओर कामगारों से किराया वसूल रही है। इस गुत्थी को सुलझाइए। वहीं सोनिया ने फैसला लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों के किराए का खर्च वहन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed