{"_id":"5a82f8ec4f1c1bf07b8b712a","slug":"subramanian-swamy-said-mehbooba-kneels-in-front-of-the-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामी बोले- महबूबा ने आतंकियों के सामने टेके घुटने, रक्षा मंत्री को भी दी कानून पढ़ने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्वामी बोले- महबूबा ने आतंकियों के सामने टेके घुटने, रक्षा मंत्री को भी दी कानून पढ़ने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Feb 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy on Ram Mandir
वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर आतंकियों के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है। स्वामी जम्मू में आतंकी हमले के बीच महबूबा के पाकिस्तान से बातचीत की वकालत का सुझाव देने से बेहद नाराज हैं। स्वामी ने पाक को सबक सिखाने के लिए उसके चार टुकड़े करने की सलाह दी है। साथ ही सेना के अधिकारी पर एफआईआर मामले को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी निशाना साधा।
स्वामी ने कहा, पाक से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। सबक सिखाते हुए उसके चार टुकड़े कर देने की जरूरत है। जैसे डेंगू मच्छर के पैदा होने पर उस जगह को खत्म कर देते हैं। वैसा ही भारत को करना चाहिए। स्वामी ने कहा, ऐसे समय जब सीमा पार से आतंकी हमले बढ़ रहे हों, तब पाक से बातचीत की वकालत राष्ट्र विरोधी ही कर सकता है।

Trending Videos
रक्षा मंत्री पर भी निशाना साधा
महाबूबा मुफ्ती
स्वामी ने मेजर आदित्य पर एफआईआर के मामले में रक्षा मंत्री पर भी निशाना साधा और सेना कानून पढ़ने की सलाह दी। स्वामी ने पूछा कि एफआईआर की इजाजत देने से पहले उन्होंने कानून मंत्रालय से राय क्यों नहीं ली। उन्होंने रक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को जायज ठहराया और कहा कि इस मामले में उन्होंने देशवासियों को ठेस पहुंचाई।