फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   subir halder of abvp said to chop off legs of anti national students

कोलकाता: ABVP प्रदेश सचिव बोले, 'कॉलेज के बाहर निकले तो टांगें काट देंगे'

Tue, 10 May 2016 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
subir halder of abvp said to chop off legs of anti national students
एबीवीपी कार्यकर्ता जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र आपस में भिड़ते हुए - फोटो : PTI

कोलकाता में एबीवीपी के प्रदेश सचिव सुबीर हलदर ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। सुबीर का कहना है कि जादवपुर विश्वविद्यालय के वाम समर्थित छात्र देशद्रोही गतिविधियां कर रहे हैं। वे बोले कि अगर इन छात्रों ने कॉलेज परिसर से बाहर कदम रखा तो इनकी टांगें काट दी जाएंगी।

विज्ञापन


हलदर ने ये बात सोमवार को जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के बाहर एक प्रदर्शन रैली करने के दौरान कही। उनके अनुसार जादवपुर यूनिवर्सिटी देशद्रोही तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।
विज्ञापन


जब सुबीर हलदर से उनके इस बयान पर बात की गई तो उनका कहना था कि उनका टांग काटने से यह मतलब था कि ये छात्र भारत माता को बांटने के लिए अलगाववादियों के समर्थन में नारेबाजी करते हैं। वे बोले कि ऐसे लोगों की गतिविधियों को रोकने के खिलाफ हम कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने जादवपुर यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर हो रही कथित देशद्रोही गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और गोलपार्क इलाके से होते हुए जादवपुर पुलिस थाने तक प्रदर्शन मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed