फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sub Lieutenant Anamika B Rajeev becomes first woman helicopter pilot in Indian Navy

Indian Navy: सब-लेफ्टिनेंट अनामिका पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं, 'गोल्डन विंग्स' का तमगा मिला

Sun, 09 Jun 2024 12:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 12:08 AM IST
सार

भारतीय नौसेना में 22 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के बाद सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव 'गोल्डन विंग्स' का तमगा लेकर पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बन गई हैं। शुक्रवार को नौसेना एयर स्टेशन आईएनएस राजाली में एक पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजीव को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने 'गोल्ड विंग्स' से सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Sub Lieutenant Anamika B Rajeev becomes first woman helicopter pilot in Indian Navy
सब लेफ्टिनेंट अनामिका राजीव - फोटो : @CBCJalandhar

विस्तार

सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव भारतीय नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बन गई हैं। उन्होंने तमिलनाडु के अराक्कोनम में एक नौसैनिक वायु स्टेशन पर कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिष्ठित 'गोल्डन विंग्स' का तमगा प्राप्त किया है। वहीं, लद्दाख के पहले कमीशन प्राप्त नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट जामयांग त्सेवांग ने भी सफलतापूर्वक एक योग्य हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

विज्ञापन


नौसेना ने शनिवार को कहा, शुक्रवार को 22 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के बाद नौसेना एयर स्टेशन आईएनएस राजाली में एक पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना के सभी 21 हेलीकॉप्टर पायलटों के अल्मा मेटर, एयर स्क्वाड्रन 561 में कठोर उड़ान और जमीनी प्रशिक्षण शामिल था। इन अधिकारियों में से सब-लेफ्टिनेंट राजीव और लेफ्टिनेंट सेवांग को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने 'गोल्ड विंग्स' से सम्मानित किया। 
विज्ञापन


राजीव को इन हेलीकॉप्टरों को उड़ाने की दी जाएगी अनुमति
नौसेना ने एक बयान में कहा, लैंगिक समावेशिता और महिलाओं के लिए करियर के अवसरों के विस्तार के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए, सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव ने पहली महिला नौसेना हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में स्नातक करके इतिहास रचा। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से पहले कमीशन प्राप्त नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट जामयांग त्सेवांग ने भी सफलतापूर्वक एक योग्य हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। सब-लेफ्टिनेंट राजीव को सी किंग्स, एएलएच ध्रुव, चेतक और एमएच-60आर सीहॉक्स जैसे हेलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में अवनी चतुर्वेदी ने रचा इतिहास
पिछले कुछ वर्षों में तीनों सेनाएं महिला कर्मियों को प्रमुख भूमिकाओं में तैनात करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। पिछले साल के अंत में, नौसेना ने महिला कर्मियों के लिए सभी भूमिकाएं-सभी रैंक के अपने दर्शन के अनुरूप नौसेना जहाज में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर को नियुक्त किया। 2018 में, भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा। उन्होंने अपनी पहली एकल उड़ान में मिग-21 बाइसन उड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed