फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study reveals high utilisation of Ayushman Bharat PM-JAY services among women news and updates

आयुष्मान भारत: योजना का लाभ पाने वालों में 46.7 फीसदी रही महिलाओं की संख्या, अध्ययन में खुलासा

Tue, 08 Mar 2022 10:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 08 Mar 2022 10:10 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आर एस शर्मा ने कहा, 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना लिंग समानता और सभी के लिए समान स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को बढ़ावा देने में एक मिसाल पेश कर रही है।'

विज्ञापन
Study reveals high utilisation of Ayushman Bharat PM-JAY services among women news and updates
आयुष्मान भारत - फोटो : Twitter/@AyushmanNHA

विस्तार

अक्तूबर 2019 से सितंबर 2021 तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठाने वालों में से 46.7 प्रतिशत महिलाएं रही हैं। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, केरल और मेघालय में आयुष्मान कार्डधारक महिलाओं की संख्या पुरुष कार्डधारकों से अधिक है।
विज्ञापन


स्टडी में बताया गया है कि नेटवर्क को विस्तार देते हुए उपचार के लिए करीब 27,300 निजी एवं सरकारी अस्पतालों के साथ ही योजना ने लिंग प्रतिमान के बदलाव में भी अहम योगदान दिया है क्योंकि इस योजना के तहत उपचार कराने वाले लाभार्थियों में 42 प्रतिशत से अधिक संख्या महिलाओं की रही है।
विज्ञापन


अध्ययन को जारी करने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आर एस शर्मा ने कहा, 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना लिंग समानता और सभी के लिए समान स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को बढ़ावा देने में एक मिसाल पेश कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed