फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study finds toxins in toothpastes

सावधान! क्या आपके टूथपेस्ट में जहर है? स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 04 Aug 2016 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Study finds toxins in toothpastes
टूथपेस्ट में जहर है? - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
हाल ही में की गई एक स्टडी में चौंकाने वाले खुलासा है। यह खुलासा उन चीजों पर है जिनसे आप दिन की शुरुआत करते हैं, टूथपेस्ट और हैंडवॉश। अब आप भी जांच लें कि कहीं आपके टूथपेस्ट में डहर तो नहीं?  टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पर्यावरण के लिए काम करने वाली एक संस्था टोक्सिक लिंक द्वारा की गई स्टडी में कुछ टूथपेस्ट और हैंडवॉश में 'ट्राइक्लोसन' नाम का केमिकल पाया गया है। दिल्ली से लिए गए सैंपलों में करीब 72 फीसदी सैंपलों में यह खतरनाक केमिकल मिला है। इस केमिकल के कारण लिवर, कैंसर और डिप्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन



 

कैसे हुई स्टडी

Study finds toxins in toothpastes
टूथपेस्ट में जहर है? - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
स्टडी के दौरान, दिल्ली के बाजारों से  अलग-अलग जगहों से  टूथपेस्ट और साबुन के 11-11 सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल रिसर्च में जांच के लिए भेजा गया।  जांच के दौरान एक साबुन के सैंपल में और चार टूथपेस्ट के सैंपल में ट्राइक्लोसन 3000 पीपीएम की तय मात्रा से अधिक पाया गया। इस केमिकल से पानी भी दूषित हो जाता है, जिसका असर पर्यावरण पर पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए बड़ा खतरा

Study finds toxins in toothpastes
टूथपेस्ट में जहर है? - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
टॉक्सिक लिंक के अधिकारी पीयूष मोहपात्रा ने कहा, 'सभी घरों में टूथपेस्ट रोज इस्तेमाल होता है। इस तरह के उत्पाद में कैमिकल पाए जाना चिंताजनक है। यहां तक की बच्चों के इस्तेमाल वाले टूथपेस्ट में भी कैमिकल की इतनी अधिक मात्रा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर नकरात्मक असर पड़ेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed