{"_id":"5a76f5914f1c1b462c8b6101","slug":"students-of-a-college-seen-selling-pakoda-in-bengaluru","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इधर पीएम मोदी रैली में गिना रहे थे अपनी सरकार की उपलब्धियां, उधर छात्र बेच रहे थे पकौड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इधर पीएम मोदी रैली में गिना रहे थे अपनी सरकार की उपलब्धियां, उधर छात्र बेच रहे थे पकौड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Updated Sun, 04 Feb 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
बेंगलुरु
बेंगलुरु में कॉलेज के छात्रों ने पीएम मोदी की रैली से पहले पकौड़ों का स्टॉल लगाया। जहां छात्रों ने पकौड़े बनाकर बेचे। सभी छात्रों ने ड्रेस पहनी हुई थी। इस दौरान काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। बता दें कि आज कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली की और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।
इससे पहले छात्रों ने लगातार बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जो व्यक्ति पकौड़ों का ठेला लगता है वो भी रोजगार है। इसके बाद सोशल मीडिया में पीएम के पकौड़े वाला बयान काफी वायरल हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने पकोड़े बनाते हुए लोगों की फोटो भी सोशल मीडिया में खूब शेयर की। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस बयान के बाद इसे प्रधानमंत्री पकौड़ा रोजगार योजना का नाम तक दे दिया है।
विज्ञापन
Karnataka: Students of a college seen selling pakora in Bengaluru. pic.twitter.com/b5qpd1ePbh
— ANI (@ANI) February 4, 2018विज्ञापन