फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   students from Telangana Andhra Pradesh caught in crossfire of conflict between Ukraine and Russia news in Hindi

Ukrain Russia Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ रहा विवाद, चिंता में आए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के छात्र, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Sat, 29 Jan 2022 10:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Jan 2022 10:37 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की स्थिति लगातार गंभीर होने के साथ यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के छात्र चिंता में पड़ गए हैं।

विज्ञापन
students from Telangana Andhra Pradesh caught in crossfire of conflict between Ukraine and Russia news in Hindi
यूक्रेन और रूस के बीच तनाव - फोटो : Agency

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में मॉस्को ने यूक्रेन सीमा पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाई है। इस बीच यूक्रेन में मेडिसिन और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र चिंता में आ गए हैं। ऐसे कई छात्रों का कहना है कि हम अपनी पढ़ाई और करियर को युद्ध जैसी स्थिति से प्रभावित नहीं होने देना चाहते हैं, हम अपने अगले सेमेस्टर को लेकर तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मोतीनगर के रहने वाले सोहेल मोहम्मद यूक्रेन में पढ़ाई करते हैं और कोर्स के तीसरे साल में हैं। सोहेल का कहना है कि हम नहीं जानते कि क्या होने वाला है लेकिन हम अपनी पढ़ाई में समस्या नहीं चाहते हैं। हमें बताया गया है कि हमारा अगला सेमेस्टर एक फरवरी से शुरू होगा। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लगभग 200 छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

भारत के दूतावास ने मांगी है भारतीय छात्रों से उनकी जानकारी
भारतीय छात्रों ने खुद को क्यीव में स्थित भारतीय दूतावास में पंजीकृत करवाया है। राजेंद्रनगर के धीरज यूक्रेन में मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके अनुसार अगर स्थिति और गंभीर होती है तो दूतावास हमें देश से बाहर ले जाएगा। दूतावास के अधिकारियों ने छात्रों से नाम, आयु, लिंग, पासपोर्ट संख्या, यूनिवर्सिटी और यूक्रेन व भारत में पते और फोन नंबर की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।  

यूक्रेन में मेडिसिन-इंजीनियरिंग के करीब 18 हजार भारतीय छात्र
दूतावास की वेबसाइट के अनुसार यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में मेडिसिन और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले लगभग 18 हजार भारतीय छात्र हैं। इवीव क्षेत्र में रहने वाली ज्योति का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है लेकिन हमें फॉर्म भरने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में कई भारतीय छात्र हैं। अगर यहां आपात स्थिति बनती है तो हम निश्चित नहीं हैं कि यह हमारे लिए कैसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed