{"_id":"58cf730d4f1c1be5431a1f3b","slug":"students-beware-23-universities-279-technical-institutes-in-india-are-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाएं सावधान! देश की 23 यूनिवर्सिटी, 279 टेक्निकल इंस्टीट्यूट हैं फेक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हो जाएं सावधान! देश की 23 यूनिवर्सिटी, 279 टेक्निकल इंस्टीट्यूट हैं फेक
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty Images
देश में शिक्षा की खराब स्थिति पहले से बनी ही हुई है। इसके बाद ये सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक सकती है कि देश के करीब 23 विश्वविद्यालय फेक हैं। इतना ही नहीं देश के 279 तकनीकी संस्थान भी नकली हैं।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली 66 नकली कॉलेजों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है। ये कॉलेज नियामक की अनुमति के बिना ही इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी कोर्स करवा रहे हैं। इस संस्थानों के पास छात्रों को डिग्री देने की कोई अधिकार नहीं है। ऐसे कॉलेजों द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट कागज के टुकड़े के अलावा कुछ भी नहीं हैं।
विज्ञापन
यूजीसी और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(AICTE) ने अपनी सालाना समीक्षा में ऐसे नकली संस्थानों की लिस्ट अपने वेबसाइट पर जारी की है और छात्रों को एडमिशन लेने से पहले सावधान रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि हमने ऐसे संस्थानों के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए संबंधित राज्य अधिकारियों को अस्वीकृत और अनियमित तकनीकी संस्थानों की सूची भेज दी है। इसके अलावा हमने अखबारों में भी इस विषय का नोटिस भेज दिया है जिससे छात्र ऐसे संस्थानों से बच सकें।
तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र भी नकली संस्थानों से अछूते नहीं हैं। यहां भी कई नकली संस्थान छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।