{"_id":"59bb5e214f1c1bb1688b4bfb","slug":"student-questioned-mrs-abe-what-are-the-reasons-for-late-marriages-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में क्यों देर से हो रही हैं शादियां, शिंजो अबे की पत्नी से छात्रों ने पूछे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जापान में क्यों देर से हो रही हैं शादियां, शिंजो अबे की पत्नी से छात्रों ने पूछे सवाल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
अकाई
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में शादी देर से क्यों होती है? क्या जापान की अगली पीढ़ी खेती करना चाहती है? जापान में अपनी ग्रोथ रोके बिना प्रदूषण पर रोक कैसे लगाई? ऐसे कुछ 15 सवाल जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की पत्नी अकाई से पूछे गए। ये सभी सवाल गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रों और अकाई के बीच रखे गए एक इंटरएक्टिव अधिवेशन के दौरान पूछे गए।
विज्ञापन
अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले कुछ लोगों ने बताया कि अकाई ने इन सभी सवालों का जवाब बड़ी ही विनम्रात से दिया। जापान में देर से शादी की बात पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां लोग शिक्षा और करियर दोनों को बराबर समय देते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेनः समुद्र के नीचे दौड़ेगी 7 किलोमीटर, दो घंटे में पूरी होगी 508KM दूरी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे यहां महिला हो या पुरुष दोनों अपने करियर और शिक्षा को बराबर समय देते हैं। एक बार प्रोफेशनल लाइफ सेट हो जाए तो वह शादी के बारे में विचार करते हैं। इस अधिवेशन में ज्यादातर सवाल पर्यावरण, प्रदूषण, जलवायू परिवर्तन और कृषि से जुड़े हुए थे।
जेंडर और जापान में जलवायू परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रकृति के ज्यादा करीब होती हैं और वह प्राकृति आपदा से ज्यादा बेहतर ढंग से निपट सकती हैं। इस अधिवेशन के दौरान उन्हें जो गिफ्ट मिले थे, उसमें सिल्क की साड़ी, उनका पोर्टफोलियो और महात्मा गांधी के स्टैंप का प्रतिरूप दिया शामिल था।