फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know all about Bullet Train project between Mumbai and Ahmedabad

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेनः समुद्र के नीचे दौड़ेगी 7 किलोमीटर, दो घंटे में पूरी होगी 508KM दूरी

Wed, 13 Sep 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनिल पांडेय
amarujala.com- Presented by: अनिल पांडेय Updated Wed, 13 Sep 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Know all about Bullet Train project between Mumbai and Ahmedabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास 13 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो अबे मिलकर करेंगे। अभी मुंबई-अहमदाबाद के बीच की 508 किलोमीटर की दूरी तय करने में सुपरफास्ट ट्रेन को आठ घंटे लगते हैं। बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यह सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


508 किलोमीटर का इस सफर, 12 स्टेशन
- साबरमती स्टेशन
- अहमदाबाद
- आणंद
- वडोदरा
- भरूच
- सूरत
- बिलीमोडा
- वापी
- बोइसर
- विरार
- ठाणे
- बांद्रा-कुर्ला

जापानी बुलेट क्यों?
- बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किलोमीटर प्रतिघंटा
- दुनिया की सबसे सुरक्षित ट्रेन जापानी बुलेट
- बुलेट ट्रेन का 53 साल में कभी एक्सीडेंट नहीं हुआ
- ऑटोमेटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम से चलती है बुलेट
- ATC सिस्टम ट्रेन की रफ्तार खुद कंट्रोल करता है
- जापान में हर रोज 800 बुलेट ट्रेन दौड़ती हैं
- 7 मिनट में पूरी ट्रेन की साफ-सफाई की तकनीक

प्रोजेक्ट की खास बातें 
- परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है।
- परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है
- यह महाराष्ट्र और गुजरात से होकर गुजरेगी
- इसके तहत 21 किमी की देश की सबसे लंबी सुरंग का निर्माण होगा। जिसमें 7 किमी हिस्सा समुद्र के भीतर होगा।
- मुंबई के भूमिगत हिस्से को छोड़ पूरा कॉरिडोर एलीवेटेड होगा। बाकी सभी स्टेशन एलीवेटेड होंगे।
- बुलेट ट्रेन का डिजाइन 350 किलोमीटर रफ्तार के हिसाब से तैयार किया गया है।
- परंतु हकीकत में इसे 320 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड पर चलाया जाएगा।
- सीमित स्टॉप पर रुकने की स्थिति में मुंबई से अहमदाबाद पहुंचने में 2 घंटे 07 मिनट का समय लगेगा। जबकि सभी स्टॉप पर रुकने की हालत में 2 घंटे 58 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन

- अभी मुंबई से अहमदाबाद के बीच ट्रेन के सफर में 7-8 घंटे लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed