{"_id":"5ace5e5d4f1c1b573e8b4a6c","slug":"student-jump-from-4th-floor-after-caught-cheating-in-exam-aurangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करते पकड़े जाने पर चौथी मंजिल से कूदा छात्र, मौत, प्रिंसिपल पर केस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नकल करते पकड़े जाने पर चौथी मंजिल से कूदा छात्र, मौत, प्रिंसिपल पर केस
एजेंसी, औरंगाबाद
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड की कोशिश
- फोटो : self
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मंगलवार को नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद 19 वर्षीय छात्र ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान बीएससी का छात्र सचिन वाघ (मृतक) कथित रूप से नकल करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसे अपने माता-पिता को फोन कर कॉलेज में बुलाने के लिए कहा था। डर के चलते उसने कॉलेज की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन