फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student dies by suicide at NIT-Silchar, 40 injured in police lathi charge as protest turns violent

Guwahati: सिलचर के छात्र ने दी जान, सहपाठियों ने डीन पर लगाया आरोप; विरोध बढ़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sat, 16 Sep 2023 02:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले छात्र का शव शुक्रवार शाम को छात्रावास के कमरे में लटका हुआ मिला था। जब पुलिस शव उतारने लगी तो सहपाठियों ने रोकने की कोशिश की और आरोप लगाया कि छात्र ने कॉलेज प्रशासन की हरकतों से परेशान होकर जान दी है। 

विज्ञापन
Student dies by suicide at NIT-Silchar, 40 injured in police lathi charge as protest turns violent
सहपाठियों ने छात्र की मौत का डीन पर लगाया आरोप - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सिलचर के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसकी हत्या से गुस्साए सहपाठियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में विरोध ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 40 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले छात्र का शव शुक्रवार शाम को छात्रावास के कमरे में लटका हुआ मिला था। जब पुलिस शव उतारने लगी तो सहपाठियों ने रोकने की कोशिश की और आरोप लगाया कि छात्र ने कॉलेज प्रशासन की हरकतों से परेशान होकर जान दी है। दो घंटे बाद, जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में कामयाब रही, तो छात्रों ने परिसर में डीन ऑफ एकेडमिक बीके रॉय के आधिकारिक आवास के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।    

विज्ञापन

सहपाठियों ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के कारण साल 2021 में सभी लोग अपने घर पर थे। उस वक्त पहले सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी के कारण पीड़ित छात्र को छह बैकलॉग मिले थे। उसने अधिकारियों से मांग की थी कि एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाए ताकि वह परीक्षा पास कर सके। लेकिन डीन रॉय ने उसकी काफी बेइज्जती की और परीक्षा कराने से मना कर दिया। इस घटना के बाद उसने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महट्टा ने बताया कि मौत को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया और छात्रों ने रॉय के आवास में कथित तौर पर तोड़फोड़ की है। साथ ही पुलिस और अन्य अधिकारियों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में 40 छात्र घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

एनआईटी-सिलचर के निदेशक दिलीप कुमार बैद्य ने छात्र की मौत पर दुख जताया। साथ ही कहा कि उसका अकादमिक रिकॉर्ड खराब था। उन्होंने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, "कुछ छात्र असफल हो जाते हैं, और वे नाजायज मांगों के साथ आते हैं। 

कछार के जिला आयुक्त रोहन कुमार झा ने परिसर का दौरा किया। साथ ही घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया। हालांकि, छात्रों ने कहा कि वे अपना विरोध जारी रखेंगे।   प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा की अधिकारियों के गलत फैसलों के कारण हमारे सहपाठी की मौत हो गई, हम न्याय मिलने तक अपना विरोध जारी रखेंगे। एसपी ने बताया कि सीआरपीएफ की एक कंपनी के साथ परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed