फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student death Situation tense at Visva-Bharati Cops deployed outside VC Residence

छात्र की मौत: पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय में तनाव, कुलपति आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

Sun, 24 Apr 2022 12:05 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Apr 2022 12:05 AM IST
सार

दो दिन पहले छात्रावास में एक छात्र अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतक छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Student death Situation tense at Visva-Bharati Cops deployed outside VC Residence
विश्व भारती विश्वविद्यालय में विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के विश्व भारती विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र की मौत को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच शनिवार को तनाव बढ़ गया और पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

विज्ञापन


इससे दो दिन पहले छात्रावास में एक छात्र अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतक छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


संस्थान द्वारा संचालित “पथ भवन” स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र की मौत के बाद बीते दो दिन से विश्वविद्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। विरोध प्रदर्शनों ने पिछले दो दिनों में विश्वविद्यालय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। मृतक छात्र के माता-पिता ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती से 17 वर्षीय छात्र के निधन के बारे में अधिक जानकारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ प्रदर्शनकारियों ने कुलपति आवास के बाहर मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कुलपति आवास के बाहर पुलिसकर्मियों के एक दल को तैनात किया गया है।

लड़के के माता-पिता ने शांतिनिकेतन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बच्चे की हत्या की गई है और विश्व भारती के अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पहले ट्वीट किया था कि वीसी ने उन्हें प्रदर्शन के मद्देनजर तत्काल पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए एसओएस (अत्यावश्यक सहायता के लिए संकट संदेश) भेजा था। उन्होंने मुख्य सचिव एचके द्विवेदी से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने को कहा था।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वीसी को छात्र के माता-पिता से मिलना चाहिए था। हाजरा ने कहा, "हम एक शिक्षक से यही उम्मीद करते हैं, एक शिक्षक से यही उम्मीद की जाती है।"


इस पर क्रोधित कुलपति चक्रवर्ती ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बोलपुर के पूर्व सांसद और संस्थान के पूर्व फैकल्टी हाजरा को व्यापक टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed