{"_id":"58d72a8f4f1c1bfc411a1a14","slug":"student-clash-turns-communal-at-patan-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के पाटन में भिड़े दो संप्रदाय के लोग, 20 घरों में लगाई आग, एक की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात के पाटन में भिड़े दो संप्रदाय के लोग, 20 घरों में लगाई आग, एक की मौत
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक तनाव के बाद लगाई गई आग
- फोटो : Indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के पाटन जिले के वडवाली गांव में दो पक्षों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तकरीबन 12 लोग घायल हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं में पढ़ने वाले दो छात्र पेपर देकर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच हल्की बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोगों की संख्या बढ़ गई। इसके बाद एक पक्ष के गांव से आए तकरीबन 5000 हजार लोगों ने एक वर्ग विशेष के गांव वडवाली पर हमला बोल दिया।
आरोप है कि लोगों ने 20 से ज्यादा घरों में आग लगा दी। इसके साथ ही वहां खड़े वाहनों और दूसरी संपत्तियों को भी आग के हवाले कर दिया। डर की वजह से कई परिवार अपना घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर हैं और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।