फडणवीस ने दिखाई सख्ती, ड्यूटी पर लौटेंगे हड़ताली डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद डॉक्टर्स काम पर वापस नहीं लौटे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की और चेतावनी दी कि अगर डॉक्टर ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में कहा कि ' डॉक्टरों पर हमला गलत है लेकिन अब बहुत हुआ, अगर डॉक्टर काम पर वापस नहीं लौटेंगे तो सरकार अब चुप नहीं बैठने वाली। हम मरीजों को ऐसे ही मरता हुआ नहीं देख सकते।'
हड़ताली डॉक्टरों के संगठन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया है। संगठन ने कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं अगर सरकार हड़ताल करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही, संगठन के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि डॉक्टर्स कल 8 बजे से काम पर लौट जाएंगे।
अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़
वहीं बीएमसी के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि हड़ताल की वजह से मुंबई के 3 बीएमसी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता न होने की वजह से 135 मरीजों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को रेजिडेंट डॉक्टरों तत्काल काम पर वापस लौटने का निर्देश दिया था, जिसके बाद महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स(MARD) ने भी डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी। जिसके बाद कुछ ही डॉक्टर काम पर लौटे इस वजह से अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ लगी हुई है।
कोर्ट के आदेशों की लगातार अनदेखी के बाद कोर्ट ने MARD के अध्यक्ष और सचिव से हलफनामा दायर करने को कहा था। गौरतलब है कि मुंबई के अस्पताल में डॉक्टर और लोगों के बीच मारपीट की घटना के बाद हड़ताल कर डॉक्टर्स ड्यूटी पर वापस नहीं आ रहे हैं ।