फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   striking doctor will return to duty from tomorrow after meeting with CM Fadnavis

फडणवीस ने दिखाई सख्ती, ड्यूटी पर लौटेंगे हड़ताली डॉक्टर

Fri, 24 Mar 2017 07:37 PM IST
amarujala.com- Submitted by : मोहित
amarujala.com- Submitted by : मोहित Updated Fri, 24 Mar 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
 striking doctor will return to duty from tomorrow after meeting with CM Fadnavis

महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद डॉक्टर्स काम पर वापस नहीं लौटे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की और चेतावनी दी कि अगर डॉक्टर ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में कहा कि ' डॉक्टरों पर हमला गलत है लेकिन अब बहुत हुआ, अगर डॉक्टर काम पर वापस नहीं लौटेंगे तो सरकार अब चुप नहीं बैठने वाली। हम मरीजों को ऐसे ही मरता हुआ नहीं देख सकते।' 
विज्ञापन


हड़ताली डॉक्टरों के संगठन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया है। संगठन ने कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं अगर सरकार हड़ताल करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही, संगठन के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि डॉक्टर्स कल 8 बजे से काम पर लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़

 striking doctor will return to duty from tomorrow after meeting with CM Fadnavis

वहीं बीएमसी के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि हड़ताल की वजह से मुंबई के 3 बीएमसी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता न होने की वजह से 135 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को रेजिडेंट डॉक्टरों तत्काल काम पर वापस लौटने का निर्देश दिया था, जिसके बाद महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स(MARD) ने भी डॉक्टरों  से काम पर लौटने की अपील की थी। जिसके बाद कुछ ही डॉक्टर काम पर लौटे इस वजह से अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ लगी हुई है। 

कोर्ट के आदेशों की लगातार अनदेखी के बाद कोर्ट ने MARD के अध्यक्ष और सचिव से हलफनामा दायर करने को कहा था। गौरतलब है कि मुंबई के अस्पताल में डॉक्टर और लोगों के बीच मारपीट की घटना के बाद हड़ताल कर डॉक्टर्स ड्यूटी पर वापस नहीं आ रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed