फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Street Food Taste like a five star hotel says Union Minister Hardeep Singh Puri Street Food Festival

Food Festival: 'पांच सितारा होटल से कम नहीं स्वाद', केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की स्ट्रीट फूड की तारीफ

Fri, 13 Jan 2023 08:41 PM IST
विशाल मैथिल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: विशाल मैथिल Updated Fri, 13 Jan 2023 08:41 PM IST
सार

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स बेहद कम कीमत पर लोगों को खाने की चीजें उपलब्ध कराते हैं। यह अपने आप में एक जनसेवा की तरह है।

विज्ञापन
Street Food Taste like a five star hotel says Union Minister Hardeep Singh Puri Street Food Festival
नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल को संबोधित करते केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि स्ट्रीट फूड पर खाने की जो शुद्धता और स्वाद मिलता है, वह पांच सितारा होटलों में भी नहीं मिलता। यही कारण है कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के आ जाने के बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स बेहद कम कीमत पर लोगों को खाने की चीजें उपलब्ध कराते हैं। यह अपने आप में एक जनसेवा की तरह है। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का उद्घाटन करने के अवसर पर यह बात कही। 

विज्ञापन


स्ट्रीट वेंडर को न्यूनतम ब्याज दर पर मिलेगा लोन
मंत्री ने कहा कि डिजिटलाइजेशन से स्ट्रीट फूड वेंडर्स को काफी लाभ हुआ है। वे आसानी से आर्थिक गतिविधियों को लागू कर पा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि छोटे मूल्य की स्वनिधि योजना के माध्यम से स्ट्रीट फूड वेंडर को लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब वे 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का कर्ज न्यूनतम ब्याज दर पर ले सकते हैं। इससे स्ट्रीट फूड वेंडर्स आर्थिक रूप से बेहद सक्षम बने हैं। 
विज्ञापन


नेशनल स्ट्रीट फूड वेंडर के राष्ट्रीय संयोजक अरबिंद सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जब पूरी दुनिया पर संकट मंडरा रहा था, रोज कमाने-खाने वाले स्ट्रीट फूड वेंडर्स के सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो गया था। लेकिन वर्तमान सरकार ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ऐसे समय में छोटे लोन लेने की सुविधा उपलब्ध कराई। इससे वे दुबारा खड़े होने में सफल हुए। सरकार ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स को एक पहचान देने की भी पहल की है। इससे उनके काम को सम्मान मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed