{"_id":"591ad4a64f1c1bfc71f22e19","slug":"stray-dog-feeds-on-infant-s-corpse-at-odisha-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते नोच रहे थे नवजात शिशुओं के शव, मूक दर्शक लोग बनाते रहे वीडियो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुत्ते नोच रहे थे नवजात शिशुओं के शव, मूक दर्शक लोग बनाते रहे वीडियो
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 16 May 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
- फोटो : file photo
ओडिशा के एक अस्पताल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मामला कोरापुट जिले में जेपोर के उप-डिवीजनल अस्पताल का है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक लोगों ने अस्पताल परिसर के अंदर आवारा कुत्तों को नवजात शिशुओं के शवों को नोचते हुए देखा। इस दर्दनाक घटना को देखने के बाद बजाय मानवता दिखाने के लोग मूक दर्शक बन वीडियो बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
एक स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के वीडियो रिकार्डिंग की जांच की जा रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
इलाके के एसडीओ सीतांशु सतपथी का कहना है कि घटना के बारे में जानने के बाद मैं व्यक्तिगत रूप से अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां पर हमें कुछ भी ऐसा होने का सुराख नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि फिर भी मामले की जांच के लिए पुलिस में शिकायत दर्द की जाएगी।