{"_id":"5f823f258ebc3e9bdd1f6cc0","slug":"stones-thrown-black-flags-were-also-shown-on-the-convoy-of-bengal-bjp-president-dilip-ghosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पथराव, काले झंडे भी दिखाए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पथराव, काले झंडे भी दिखाए गए
Sun, 11 Oct 2020 04:39 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमालपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमालपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 11 Oct 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी- बंगाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर शनिवार को पूर्वी वर्द्धमान जिले में पथराव किया गया और काले झंडे किए गए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर लाठीचार्ज करते हुए स्थिति संभाली। पथराव करने वाले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थक बताए जा रहे हैं। हालांकि टीएमसी ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
काफिले पर पथराव उस समय किया गया, जब घोष जमालपुर क्षेत्र में किसानों के साथ कृषि कानूनों को लेकर बातचीत करने जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों दलों के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को हालत संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। घोष ने कहा, काफिले के जमालपुर में घुसते ही मुझे काले झंडे दिखाए गए और हम लोगों पर पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव करने वाले लोग अपने हाथ में टीएमसी का झंडा लिए हुए थे। टीएमसी लोकतंत्र में यकीन नहीं करती है और यह केवल उसका एक उदाहरण मात्र है। घोष ने कहा, मैं ऐसी घटनाओं का आदी हो चुका हूं, लेकिन राज्य की जनता इनका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
हालांकि टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जो उनके अपने हितों के खिलाफ लाए गए हैं। बता दें कि भाजपा और टीएमसी के बीच राज्य में तनाव का नया केंद्र नए कृषि कानून बने हुए हैं। केंद्र में टीएमसी व अन्य विपक्षी दलों ने तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हुए इन्हें किसान विरोधी बताया है, जबकि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इन्हें किसानों को बिचौलिया से बचाकर उनकी हालत सुधारने वाला अहम कदम करार दे रही है।
विज्ञापन