{"_id":"64a5751add627f5be20a2e83","slug":"stone-pelting-on-vande-bharat-express-in-karnataka-incident-between-kadur-birur-section-updates-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: कर्नाटक में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कदुर-बिरूर खंड के बीच की घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat Express: कर्नाटक में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कदुर-बिरूर खंड के बीच की घटना
Wed, 05 Jul 2023 07:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 20661 (बेंगलुरु-धारवाड़) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सुबह 08.40 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर बरसाए। घटना कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद कदुर-बिरूर खंड के बीच हुई। भारतीय रेलवे ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
इससे पहले 13 जून को आनंद विहार से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया था। इससे ट्रेन के कई शीशों में दरार आ गई थी। गनीमत रही थी कि पथराव में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। आरपीएफ ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पथराव रोकने के लिए रेलवे ने बनाया प्लान
इससे पहले बताया गया था कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने नया प्लान तैयार किया है। रेलवे अब इन ट्रेनों के रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को जागरूक करने का काम भी करेगी। रेलवे ने इसके लिए मंडल स्तर पर जागरूक करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की टीम बनाने जा रही है।
विज्ञापन
पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं
भारतीय ट्रेन के आधुनिकीकरण के लिहाज से देशभर में कई वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन सेमी स्पीड की एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। लेकिन इन ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगभग हर रोज कहीं न कहीं से ट्रेन पर पथराव की सूचना आती है।
लोगों को जागरूक करने का फैसला
ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने गांवों के लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है। इसमें खासकर युवाओं और बच्चों को जागरूक किया जाएगा। क्योंकि ये ही लोग इस तरह की घटनाओं का अंजाम देते है। रेलवे की टीम इन्हें समझाएगी कि इस तरह की घटनाओं से राष्ट्र की संपत्ति का नुकसान होता है। इससे देश का नुकसान होता है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस तरह का अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा।