{"_id":"57475cce4f1c1bd240691638","slug":"stone-pelting-on-bus-return-from-modi-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली से लौटती बस पर पथराव, पुलिस का इंकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम की रैली से लौटती बस पर पथराव, पुलिस का इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 27 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के बाद समर्थकों को लेकर सरधना की ओर जा रही बस पर देवबंद के पास देर रात असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इसके बाद बस को तेजी से दौड़ाया गया। बस में सवार कुछ लोगों से इस घटना का पता चला। लेकिन देवबंद पुलिस ऐसी घटना होने से इनकार करती रही।
शहर में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में कई जिलों से भाजपा कार्यकर्ता और अन्य समर्थक बसों और अन्य वाहनों से पहुंचे थे। मेरठ के सरधना क्षेत्र से भी कुछ लोग बस में सवार होकर रैली में पहुंचे थे।
रैली संपन्न होने के बाद देर रात जब समर्थकों की यह बस लौट रही थी तो आरोप है कि देवबंद के पास पहुंचने पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक बस पर ईंट पत्थर फेंके। इससे बस में सवार लोगों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि पथराव के बाद बस को दौड़ा लिया गया और इसमें सवार यात्री बाल बाल बच गए। आशंका जताई जा रही है कि पहले से बनाए गए प्लान के तहत असामाजिक तत्वों ने यह सब किया।
विज्ञापन
कस्बे में रही चर्चा के मुताबिक बस में सवार कुछ लोगों ने ही परिचितों को इस घटना के बारे में बताया। इस बारे में जब देवबंद कोतवाल विजय प्रकाश से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से ऐसा सुना जरूर है। लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने बस पर पथराव से साफ इनकार किया।