फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stone pelted between people of two communities in aligarh

अलीगढ़ के बाबरी मंडी में शौहदों ने बिगाड़ा सौहार्द, दो पक्षों में हुआ पथराव व फायरिंग

Thu, 21 Jul 2016 03:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 21 Jul 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted between people of two communities in aligarh
शौहदों ने बिगाड़ा सौहार्द

अलीगढ़ के अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी बजरिया इलाके में बुधवार देर रात नवविवाहिता को खींचने की कोशिश और छेड़खानी ने सौहार्द बिगाड़ दिया है। यहां दो समुदायों में जबरदस्त पथराव हुआ और एक पक्ष ने हवाई फायरिंग तक कर दी। करीब आधा घंटे तक यहां जमकर पथराव होता रहा और शुरुआती सूचना पर कम संख्या में पहुंचा पुलिस बल भी मूकदर्शक बना रहा।

विज्ञापन


बाद में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने जैसे-तैसे हालात काबू किए। घटना के बाद देर रात विवाहिता परिवार के समर्थन में मेयर सहित तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए। जहां थाने के बाहर तत्काल गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात तक भाजपाई थाना घेरे हुए थे और हंगामा-धरना जारी था।
विज्ञापन


बाबरी मंडी बजरिया निवासी युवती ने पड़ोस के ही सजातीय युवक से सात माह पूर्व प्रेम विवाह किया है। बुधवार देर शाम युवती पति संग बाइक पर मायके किसी परंपरा के निर्वहन के लिए आई थी। यहां से वापस लौट रही थी, तभी मिश्रित आबादी वाले बजरिया पीली कोठी के पास रात करीब पौने दस बजे रास्ते में पहले से बैठे दूसरे समुदाय के तीन-चार युवकों ने युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसकी साड़ी खींची और जैसे ही बाइक रुकी तो उसे उतारकर गली में खींच ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पति ने ऐतराज जताया तो आरोपियों ने दोनों से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में युवती के गले से जंजीर व मंगलसूत्र तक लूट लिया। फिर पति को जमकर पीटा और गाड़ी तक क्षतिग्रस्त कर दी। पीछे से युवती का ससुर खबर मिलते ही आया तो उसको भी पीटा गया। इसके बाद शौहदे भाग गए। 

थाने जाते समय पीड़ितों पर हुआ पथराव

Stone pelted between people of two communities in aligarh
बाइक

बाद में पीड़ितों ने अपने मोहल्ले में जाकर जब बात बताई तो वहां से लोग एकत्रित होकर शिकायत करने नूनेर गेट की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तभी वहां सामने से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक पथराव चला और आरोप है कि हवाई फायरिंग तक हुई।

सूचना पर जयगंज चौकी से पुलिस बल पहुंचा। मगर बल्वाइयों के आक्रामक रुख को देख पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बवाल की खबर पर सासनी गेट एसओ के अलावा कोतवाली प्रभारी, एसओ देहली गेट, सीओ प्रथम, बाद में एडीएम सिटी, एसपी सिटी आदि तमाम लोग पहुंच गए। काफी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़कर बवाल शांत कराया। यहां झगड़े व पथराव में महिला के पति, ससुर सहित चार लोग जख्मी हुए हैं। बाद में मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया।

इसके बाद देखने में आया कि एक तरफ बजरिया और दूसरी तरफ नूनेर गेट इलाका ईंटों से अटा पड़ा था। इसके बाद मेयर सहित तमाम भाजपाई पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंच गए। जहां मुकदमे को तहरीर दी जाने लगी और बातचीत के दौरान तत्काल गिरफ्तारी की जिद पर भाजपाई थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। जिन्हें अधिकारी समझाने की कोशिश में लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed