फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stir in Congress after the defeat of MVA, Wadettiwar said - I am not aware of Patole's resignation

Maharashtra: MVA की हार के बाद कांग्रेस में हलचल, वडेट्टीवार बोले- मुझे पटोले के इस्तीफे की जानकारी नहीं

Mon, 25 Nov 2024 05:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 25 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: कांग्रेस चुनाव में बड़ी मुश्किल से दहाई के आंकड़े तक पहुंची है। उसे महज 10 सीटों से संतोष करना पड़ा है, जबकि लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। नाना पटोले ने खुद भंडारा जिले की साकोली सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई थी। उन्हें इस सीट से जीत दर्ज करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Stir in Congress after the defeat of MVA, Wadettiwar said - I am not aware of Patole's resignation
नाना पटोले - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की हार के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफे की पेशकश की है। इसे लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मुझे मीडिया से इस बारे में पता चला है। मैंने इस बारे में पार्टी हाईकमान से बात नहीं की है। मैं इस बारे में और जानकारी लूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अदाणी का मुद्दा बहुत बड़ा है। देखते हैं महाराष्ट्र में क्या होता है? हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। लोग कह रहे हैं कि ईवीएम ने महायुति को जिताया है। इसका विश्लेषण किया जाएगा।
विज्ञापन


नाना पटोले दिल्ली पहुंचे, चुनाव में धांधली का आरोप लगाया
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले सोमवार को दिल्ली पहुंचे। पटोले ने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। हमारे सभी नेता चुनाव मैदान में थे। हमारे पार्टी कार्यकर्ता भी पूरी ताकत से लगे थे। सभी को उम्मीद थी कि चुनाव परिणाम महाविकास अघाड़ी के पक्ष में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार जीते लेकिन हमारे सभी विधानसभा उम्मीदवार हार गए। इतना अंतर कैसे हो सकता है? सोशल मीडिया पर लोग भी कह रहे हैं कि उनके वोट से यह सरकार नहीं बनी है। यह हमारी सबसे बड़ी चिंता है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने आया हूं। हम इसलिए भी चिंतित हैं क्योंकि हमें पूरे राज्य से फोन आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह गलत है और लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। 


कांग्रेस मुश्किल से दहाई के आंकड़े तक पहुंची
कांग्रेस चुनाव में बड़ी मुश्किल से दहाई के आंकड़े तक पहुंची है। उसे महज 10 सीटों से संतोष करना पड़ा है, जबकि लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। नाना पटोले ने खुद भंडारा जिले की साकोली सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई थी। पटोले साकोली सीट से चार बार के विधायक हैं। फिर भी उन्हें इस सीट से जीत दर्ज करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें महज  208 मतों के अंतर से जीत मिली थी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed