फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Step-father and his brother arrested for raping minor girl in Kerala's Kasaragod

Kerala: कासगोड में दो वर्षों से नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने सौतेले पिता और भाई को किया गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 03:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

केरल में सौतेले पिता और भाई द्वारा आठ वर्ष की बच्ची के साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म किया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने सौतेले पिता और भाई को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म से पहले बच्ची को शराब पिला देते थे।  

विज्ञापन
Step-father and his brother arrested for raping minor girl in Kerala's Kasaragod
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

केरल में पुत्री और पिता के रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। कासरगोड जिले में एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पिछले दो वर्षों से सौतेले पिता और भाई घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को सौतेले पिता और भाई को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें यह घटना चित्तरिक्कल पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले एक गांव से सामने आई है। यह घटना तब सामने आई जब बच्ची के पड़ोस में रह रही महिला ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा। जिसके बाद महिला ने इसके पीछे के कारणों के बारे में जानने की कोशिश की। बाद में उसे पता चला की पीड़ित बच्ची का सौतेले पिता और भाई द्वारा दुष्कर्म किया जा रहा था। पड़ोसी महिला ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जांच में पाया कि बच्ची को पहले शराब पिलाई जाती थी, उसके बाद दुष्कर्म जैसे कृत्य को आरोपी अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed