{"_id":"600ff21a8ebc3e31d1012b57","slug":"statement-of-united-farmer-front-anti-social-elements-entered-into-the-kisan-tractor-rally-and-committed-a-malicious-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चे का बयान-किसान ट्रैक्टर रैली में असामाजिक तत्व घुस आए और निंदनीय कृत्य किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संयुक्त किसान मोर्चे का बयान-किसान ट्रैक्टर रैली में असामाजिक तत्व घुस आए और निंदनीय कृत्य किया
Tue, 26 Jan 2021 04:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नईदिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नईदिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 26 Jan 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Kisan Tractor Rally
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान रैली के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में बवाल के बीच संयुक्त किसान मोर्चे ने बयान जारी कर कहा है कि हमारे सारे प्रयासों के बावजूद कुछ संगठनों व लोगों ने तय रूट का उल्लंघन किया और निंदनीय कृत्य किया। रैली में असामाजिक तत्वों ने घुसपैठ कर ली, अन्यथा आंदोलन शांतिपूर्ण था। हमने हमेशा कहा है कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसका उल्लंघन आंदोलन को आघात पहुंचाएगा।
बयान में आगे कहा गया है कि हम गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में किसानों के अभूतपूर्व समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही अवाांछित व अस्वीकार्य घटनाओं की हम निंदा करते हैं और खेद प्रकट करते हैं। मोर्चे ने कहा कि इन घटनाओं से वह खुद का अलग कर रहा है। उसका इनसे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
बता दें, देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानून के खिलाफ दो महीने से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर रैली के दौरान कई जगह किसान आंदोलन बेकाबू हो गया। किसानों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिल्ली में घुसकर लाल किले पर अपना झंडा फहरा दिया। राजधानी में कुछ जगहों पर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई।
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली अब उग्र हो गया है। आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। पुलिस ने लाल किला खाली करा दिया है। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं। लाल किला से कुछ घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। नांगलोई व अन्य इलाकों में भी किसानों व पुलिस के बीच टकराव की खबर है।
विज्ञापन
हिंसा की घटनाओं से झाड़ा पल्लाWe thank farmers for the unprecedented participation in today's Farmers Republic Day Parade. We also condemn and regret the undesirable and unacceptable events that have taken place today and dissociate ourselves from those indulging in such acts: Samyukta Kisan Morcha
— ANI (@ANI) January 26, 2021विज्ञापन
बयान में आगे कहा गया है कि हम गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में किसानों के अभूतपूर्व समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही अवाांछित व अस्वीकार्य घटनाओं की हम निंदा करते हैं और खेद प्रकट करते हैं। मोर्चे ने कहा कि इन घटनाओं से वह खुद का अलग कर रहा है। उसका इनसे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
We thank farmers for the unprecedented participation in today's Farmers Republic Day Parade. We also condemn and regret the undesirable and unacceptable events that have taken place today and dissociate ourselves from those indulging in such acts: Samyukta Kisan Morcha
— ANI (@ANI) January 26, 2021