फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   statement of jayant chaudhary on muzaffarnagar riot

रिपोर्ट में सपा-भाजपा नेताओं को बचाया गया: जयंत

Wed, 09 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 09 Mar 2016 12:24 AM IST
सार

  • जयंत चौधरी ने मुजफ्फरनगर दंगे पर जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।
  • जयंत चौधरी ने कहा कि दंगा भड़काने वाले सपा और भाजपा नेताओं को क्लीन चिट देकर उन्हें बचाया गया।

विज्ञापन
statement of jayant chaudhary on muzaffarnagar riot
जयंत चौधरी - फोटो : getty

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने मुजफ्फरनगर दंगे पर जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सहाय की रिपोर्ट में खामियां हैं। सपा और भाजपा नेताओं को बचाया गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला से हुई वार्ता में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की रिपोर्ट में सिर्फ दो अधिकारियों को दोषी माना गया, जबकि दंगा भड़काने वाले सपा और भाजपा नेताओं को क्लीन चिट देकर उन्हें बचाया गया।
विज्ञापन


इससे इस रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस संबंध में रालोद के अगले कदम के बारे में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहना है कि शीघ्र ही इस बारे में रालोद अपनी स्थिति साफ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगे में सबसे अधिक नुकसान हुआ रालोद को

statement of jayant chaudhary on muzaffarnagar riot
मुजफ्फरनगर दंगा - फोटो : getty

मुजफ्फरनगर कांड में सबसे अधिक राजनैतिक नुकसान रालोद को झेलना पड़ा। दो समुदायों की बजाय एक विशेष समुदाय बनाम एक जाति के बीच का मामला होने का माहौल बन गया।

इसका इतना नुकसान रालोद का झेलना पड़ा कि तीन दशक से बागपत में बना हुआ एक छत्र राजनीति प्रभाव तार-तार हो गया और रालोद से न सिर्फ लोकसभा सीट छिन गई बल्कि तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मुजफ्फरनगर कांड का अभी तक इतना असर है कि रालोद कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रम कर इसको खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों को जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed