रिपोर्ट में सपा-भाजपा नेताओं को बचाया गया: जयंत
- जयंत चौधरी ने मुजफ्फरनगर दंगे पर जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।
- जयंत चौधरी ने कहा कि दंगा भड़काने वाले सपा और भाजपा नेताओं को क्लीन चिट देकर उन्हें बचाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने मुजफ्फरनगर दंगे पर जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सहाय की रिपोर्ट में खामियां हैं। सपा और भाजपा नेताओं को बचाया गया है।
अमर उजाला से हुई वार्ता में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की रिपोर्ट में सिर्फ दो अधिकारियों को दोषी माना गया, जबकि दंगा भड़काने वाले सपा और भाजपा नेताओं को क्लीन चिट देकर उन्हें बचाया गया।
इससे इस रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस संबंध में रालोद के अगले कदम के बारे में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहना है कि शीघ्र ही इस बारे में रालोद अपनी स्थिति साफ करेगी।
दंगे में सबसे अधिक नुकसान हुआ रालोद को
मुजफ्फरनगर कांड में सबसे अधिक राजनैतिक नुकसान रालोद को झेलना पड़ा। दो समुदायों की बजाय एक विशेष समुदाय बनाम एक जाति के बीच का मामला होने का माहौल बन गया।
इसका इतना नुकसान रालोद का झेलना पड़ा कि तीन दशक से बागपत में बना हुआ एक छत्र राजनीति प्रभाव तार-तार हो गया और रालोद से न सिर्फ लोकसभा सीट छिन गई बल्कि तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मुजफ्फरनगर कांड का अभी तक इतना असर है कि रालोद कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रम कर इसको खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों को जोड़ रहे हैं।