फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State youth should get 80 percent jobs: Vijay Rupani

80 प्रतिशत से अधिक रोजगार राज्य के युवाओं को मिलना चाहिए: रुपाणी

Fri, 02 Nov 2018 12:29 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
State youth should get 80 percent jobs: Vijay Rupani
cm vijay rupani

वाणिज्य एवं उद्योग भारतीय सदन महासंघ (फिक्की) की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गुरुवार को कहा कि गुजरात राज्य प्रवासियों के लिए एक बेहतर जगह है। इसके साथ ही रुपानी ने कहा कि 80 प्रतिशत रोजगार राज्य के युवाओं को मिलना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गुजरात में कारीगरों के बड़े स्तर पर स्थानांतरण को मद्देनजर रखते हुए ये बात कही। बता दें कि अक्टूबर माह की शुरुआत में राज्य के साबरकांठा में 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिस कारण राज्य में प्रवासियों को निकालने का आंदोलन शुरू हुआ था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, 'राज्य सरकार स्थानीय युवाओं के रोजगार हेतु हर संभव प्रयास कर रही है। हम चाहते हैं कि राज्य के युवाओं को निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक रोजगार मिले। इसके साथ ही, हम युवाओं के लिए तकनीकि एवं अन्य प्रकार के कुशल प्रशिक्षण महैया करायेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में गुजरात में 14 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामलें में प्रवासी मजदूर को आरोपी पाया गया। जिस कारण यूपी, बिहार और एमपी से आये हुए प्रवासियों को खास तौर पर निशाना बनाया गया था, लेकिन प्रवासियों के कारण स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों की कमी भी एक बड़ा कारण है जिसने अंतर्निहित असंतोष को भड़का कर हिंसा में योगदान दिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रूपाणी ने स्वीकार किया कि राज्य में 5 लाख से ज्यादा युवा रोजगार एक्सचेंजों के साथ पंजीकृत थे, लेकिन दावा किया कि काफी युवाओं के पास पहले से ही रोजगार था, लेकिन बेहतर नौकरियों की उम्मीद में पंजीकृत थे।

उन्होंने कहा कि, 'मेक इन इंडिया अभियान के 25 क्षेत्रों में से 15 में गुजरात शीर्ष पर था। उन्होंने कहा कि विनिर्माण गुजरात की ताकत थी, लेकिन माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) ने राज्य की रीढ़ की हड्डी बनाई।' पिछले छह वर्षों में, एमएसएमई ने भारत में 13% की वृद्धि दर्ज की है, लेकिन गुजरात में, विकास 41% है।


उन्होंने कहा, 'गुजरात देश का विकास इंजन था, और देश के सकल घरेलू उत्पाद, विनिर्माण उत्पादन, निर्यात और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में इसका हिस्सा जनसंख्या के अपने हिस्से से अधिक था। आंकड़े खुद बोलते हैं।' साथ ही 18 जनवरी से 20 जनवरी तक गांधीनगर में होने वाले आगामी वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिक्की सदस्यों को आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed