फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   state panchayat elections: Governor C V Ananda Bose visits violence-hit Bhangore

पश्चिम बंगाल में हिंसा: भाजपा ने ममता सरकार को घेरा, कह दी ये बड़ी बात; राज्यपाल ने किया भंगोर का दौरा

Fri, 16 Jun 2023 01:51 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 16 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

नामांकन के बीच कल प्रदेश भर में हिंसा की खबरें आती रहीं। वहीं, भंगोर से भी राज्य पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के समर्थकों के बीच हिंसा होने की खबर सामने आई थी। 

विज्ञापन
state panchayat elections: Governor C V Ananda Bose visits violence-hit Bhangore
राज्यपाल ने भंगोर का दौरा किया, दूसरी ओर सुधांशु त्रिवेदी ने सरकार को घेरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन का 15 जून यानी कल आखिरी दिन था। राज्य के अलग-अलग जिलों से हिंसा की खबरें आईं। कहीं मारपीट हुई तो कहीं गोली और बम चले। गुरुवार को पूरे दिन प्रदेश भर में हिंसा जारी रही। इसी को लेकर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के भंगोर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हिंसा की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हिंसा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने ममता बनर्जी की सरकार और पुलिस को घेरा। उन्होंने कहा कि यह एक काला अध्याय है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने हैं। 11 जुलाई को मतगणना होगी। त्रिस्तरीय चुनाव में करीब 75,000 सीटों पर 5 करोड़ से अधिक मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बताया जा रहा है कि एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

विज्ञापन

नामांकन के बीच कल प्रदेश भर में हिंसा की खबरें आती रहीं। वहीं, भंगोर से भी राज्य पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के समर्थकों के बीच हिंसा होने की खबर सामने आई थी। इसपर गुरुवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने घटनास्थल का दौरा करने का फैसला लिया। उन्होंने शुक्रवार को भंगोर के बिजॉयगंज बाजार का दौरा किया, जो हिंसा का केंद्र था। मौके पर लोगों, जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले राज्यपाल ने कहा था कि चुनाव में जीत मतगणना पर निर्भर होनी चाहिए न कि लाशों की गिनती पर।

कल की हिंसा तीन पर पड़ी भारी

कल हुई हिंसा ने तीन लोगों की जान ले ली है। दक्षिण 24 परगना में हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी हैं। उनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई जगह धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि कई जगह इंटरनेट सेवा बंद करने की खबर भी आ रही है। 

दिनाजपुर में मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, आज उत्तरी दिनाजपुर में तीन लोगों की गोली मार दी गई, जब वे नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सीपीआईएम और कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। जिनमें से एक की मौत हो गई। दक्षिण 24 परगना जिले में भी दिनभर गोली और बम चलने की खबरें आती रहीं। यहां भांगड़ 2 बीडीओ कार्यालय परिसर बम धमाकों से दहल उठा। इस हमले में एक आईएसएफ कर्मी की मौत हो गई। हिंसा में घायल पुलिलकर्मी सहित 20 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई है।

सुधांशु का ममता पर हमला

दूसरी ओर, प्रदेश में हुई हिंसा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस धरती पर रवींद्र संगीत सुनाई देता था वहां आज बम धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।  राज्य के पंचायत चुनावों के नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर  उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार और पुलिस भारत में लोकतंत्र और चुनावों के इतिहास में काम कर रही है, वह एक काला अध्याय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed