फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State Cong Chief Adhir Chowdhury: Why PM needs to visit West Bengal frequently

Politics: PM मोदी की बंगाल यात्रा पर अधीर रंजन का तंज, कहा- BJP जीत के लिए आश्वस्त तो पीएम क्यों कर रहे दौरे

Sat, 09 Mar 2024 06:55 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 06:55 PM IST
सार

पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल के दौरे पर कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है तो पीएम मोदी को राज्य में इतने दौरे करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। 

विज्ञापन
State Cong Chief Adhir Chowdhury: Why PM needs to visit West Bengal frequently
पीएम मोदी- अधीर रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे को लेकर तंज कसा है। शनिवार को उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बार-बार बंगाल दौरे की जरूरत क्यों पड़ रही है। पीएम मोदी की राज्य में लगातार यात्राओं पर सवाल खड़े किए है। अधीर रंजन ने कहा कि अगर भाजपा बंगाल में बढ़ते समर्थन के बारे में आश्वस्त है, तो पीएम को बार-बार दौरा करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। 
विज्ञापन


सीट बंटवारे पर जल्द होगी घोषणा- अधीर रंजन
अधीर रंजन ने कहा कि प्रत्येक राज्य में स्थिति का आकलन करने और निर्णय लेने से पहले संबंधित इकाइयों के साथ चर्चा करने में समय लगता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीट बंटवारे के संबंध में घोषणा सही समय पर की जाएगी, जिससे संकेत मिलता है कि कोई जल्दबाजी नहीं है और कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए तैयार है।
विज्ञापन


देरी चिंता का कारण  नहीं- अधीर रंजन चौधरी
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इससे पहले एक और छह मार्च को बंगाल के दक्षिणी हिस्सों का दौरा किया था, जिसमें कोलकाता के पास बारासात में एक रैली भी शामिल थी, जहां उन्होंने संदेशखाली मुद्दे पर सत्तारूढ़ टीएमसी की आलोचना की थी। इस बीच, 'इंडिया' गठबंधन में कांग्रेस और उसके सहयोगी वाम दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा के बीच अधीर रंजन ने कहा कि अभी शुरूआती बातचीत हुई थी, देरी चिंता का कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने लोगों के भले के लिए भेजा पैसा- पीएम मोदी
बता दें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी-राधिकापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। हमने मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजता है लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed