{"_id":"5d24bcc08ebc3e6d250daba2","slug":"state-bank-of-india-reduced-interest-rate-by-0-05-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्टेट बैंक ने ब्याज दर में की 0.05 फीसदी की कटौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय स्टेट बैंक ने ब्याज दर में की 0.05 फीसदी की कटौती
Tue, 09 Jul 2019 09:41 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को अपनी सभी अवधि के कर्ज पर सीमांत लागत में 0.05 फीसदी कटौती की घोषणा की। बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई दरें बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक साल की अवधि के कर्ज पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) यानी कर्ज की न्यूनतम ब्याज दर को 0.05 फीसदी घटाकर 8.40 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बैंक ने कहा है कि एमसीएलआर में इस कटौती के परिणामस्वरूप 10 अप्रैल 2019 से आवास ऋण पर ब्याज की दर पर 0.20 फीसदी कमी आ जाएगी।