{"_id":"589512b84f1c1b4a40e82a04","slug":"star-of-1998-cricket-world-cup-blind-cricketer-grazes-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने को मजबूर 1998 वर्ल्ड कप का स्टार क्रिकेटर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भैंस चराने को मजबूर 1998 वर्ल्ड कप का स्टार क्रिकेटर
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
गुजरात से ताल्लुक रखने वाले स्टार क्रिकेटर भालाजी डामोर भैंस चराकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। 1998 वर्ल्ड कप में डामोर ने एक ऑलराउंडर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया था और वह टूर्नामेंट के हीरो भी रहे थे। यह वर्ल्ड कप दृष्टिहीन खिलाड़ियों का था। इस टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था।
विज्ञापन
18 साल बाद भी यह प्रतिभावान खिलाड़ी आज भी भैंस चराने और छोटे-मोटे खेती के काम करने को मजबूर है। उक्त क्रिकेटर के नाम भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
38 वर्षीय भालाजी डामोर 125 मैचों में 3125 रन बना चुके हैं और उनके नाम 150 विकेट भी हैं। उन्होंने भारत की ओर से 8 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। भालाजी का कहना है कि गुजरात सरकार ने उनकी प्रशंसा जरूर की लेकिन उन्हें अब तक एक अदद नौकरी नहीं दी।
विज्ञापन