फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Star campaigner’s air travel expense outside constituency not personal poll expenditure

निर्वाचन क्षेत्र के बाहर हवाई यात्रा खर्च निजी नहीं माना जाएगा

Sun, 28 Aug 2016 11:12 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Star campaigner’s air travel expense outside constituency not personal poll expenditure
निर्वाचन आयोग - फोटो : PTI
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी प्रत्याशी के उसके निर्वाचन क्षेत्र के बाहर किया गया हवाई यात्रा का खर्च उसका व्यक्तिगत चुनाव खर्च नहीं माना जाएगा। मध्य प्रदेश के एक विधायक के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली पीठ ने खर्च से संबंधित पैराग्राफ को हटाने का आदेश दिया। उसका कहना है कि स्टार प्रचारक होने के नाते उसे अपने चुनाव क्षेत्र के बाहर भी पार्टी के लिए प्रचार करना पड़ता है। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग को पार्टी द्वारा अपने स्टार प्रचारकों की सूची दी जाती है। जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 77 के मुताबिक स्टार प्रचारक द्वारा पार्टी के लिए किए गए प्रचार के लिए यात्रा पर खर्च को व्यक्तिगत खर्चे से बाहर रखा गया है। पीठ ने यह फैसला मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक और अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह की याचिका पर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed