फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stalins generosity: Soumya, who donated gold chain to CM Covid Relief Fund, got a job

स्टालिन की दरियादिली: सीएम कोविड राहत कोष में सोने की चेन दान करने वाली सौम्या को मिली नौकरी

Wed, 16 Jun 2021 05:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 16 Jun 2021 05:01 PM IST
सार

तमिलनाडु की बेरोजगार इंजीनियर बेटी सौम्या को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने नौकरी दे दी है। बीते दिनों सौम्या स्टालिन से मिली थी। तभी सौम्या ने उन्हें एक पत्र सौंपा था और कोविड राहत कोष में सोने की चेन दान की थी। 
 

विज्ञापन
Stalins generosity: Soumya, who donated gold chain to CM Covid Relief Fund, got a job
एमके स्टालिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु की आर.सौम्या कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद भी नौकरी पाने में विफल रही थी। वह अपने परिवार के भरण पोषण के लिए संघर्ष कर रही थी। आखिरकार महामारी काल में उसकी छोटी सी पहल से सीएम एमके स्टालिन का दिल पसीजा और उन्होंने अपने वादे के अनुसार उसे नौकरी दे दी। 

विज्ञापन


22 साल की सौम्या ने बीते वर्ष स्नातक परीक्षा पास कर ली थी। तब से वह रोजगार तलाश रही थी। 12 जून को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मेट्टूर बांध के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। तब सौम्या ने उनसे मुलाकात की थी। सौम्या ने उन्हें अपने पत्र के साथ मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में सोने की चेन दान की थी। तब स्टालिन ने उसे नौकरी देने का वादा किया था। 
विज्ञापन


सौम्या को सुनहरी बेटी करार दिया
सीएम स्टालिन ने सौम्या को नौकरी देने का वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर सौम्या का पत्र साझा किया और बताया कि कैसे सौम्या की उदारता ने उनके दिल को छू लिया। सीएम ने सौम्या को 'पोनमाल' (सुनहरी बेटी) करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने ट्ववीट किया-'बहन सौम्या की याचिका मेरे ध्यान में आई। महामारी के समय में मदद करने के उनके इरादे ने मेरा दिल जीत लिया। जल्द ही, उसे उसकी पढ़ाई के अनुरूप नौकरी की पेशकश की जाएगी। उचित कार्रवाई की जाएगी।' 


जेएसब्ल्यू स्टील प्लांट में लगी नौकरी
सौम्या को मंगलवार को जेएसडब्ल्यू स्टील प्लांट से नियुक्ति पत्र मिला। तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ने लड़की से मुलाकात की और नियुक्ति पत्र सौंपा। इस पर सौम्या ने फोन पर सीएम स्टालिन को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed