फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSC recruitment scam, truck reaches the Belgharia residence of Arpita Mukherjee

Video Viral : ईडी इस ट्रक में ले जाएगी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से बरामद नकदी और सामान, वीडियो वायरल

Thu, 28 Jul 2022 12:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 12:32 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, ईडी (ED) ने पैसे गिनने के लिए चार मशीन मंगावाई है। इससे पहले भी अर्पिता (Arpita Mukherjee) के फ्लैट से पहले 20 करोड़ मिले थे।

विज्ञापन
SSC recruitment scam, truck reaches the Belgharia residence of Arpita Mukherjee
अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से बरामद नकदी और सामान - फोटो : ANI

विस्तार

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। ईडी (ED) ने उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के बेलघरिया के रथतला स्थित फ्लैट पर रेड मारकर भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। वहीं ईडी ने नकदी समेत अन्य जब्त सामान को ले जाने के लिए ट्रक भी मंगा लिया है।

विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दो हजार और पांच सौ के नोटों का अंबार लगा है साथ ही कुछ पैकेट भी हैं जिसमें नोट भरे हैं और पास बैठा एक आदमी नोटों को गिन रहा है साथ में गड्डी बना रहा है। रात 12 बजे तक 30 करोड़ रुपये गिने जा चुके थे। साथ ही, दो करोड़ रुपये की सोने की छड़ें, 78 लाख रुपये के आभूषण और 54 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। इससे पहले, अर्पिता के टॉलीगंज स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपये मिले थे।  ईडी ने आशंका जताई है कि भर्ती घोटाला 100 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।
विज्ञापन

 
चार मशीन मंगाई
भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद ईडी के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने पैसे गिनने के लिए चार मशीन मंगावाई है। इससे पहले भी अर्पिता के फ्लैट से पहले 20 करोड़ मिले थे। इस तरह अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हो चुके हैं। 

पैसे गिनने के लिए पांच बैंककर्मी बुलाए गए
पैसा मिलने के बाद ईडी (ED) ने तुरंत बैंक से संपर्क किया और पैसों की गिनती के लिए अधिकारियों की मांग की। जानकारी के मुताबिक अब तक घटनास्थल पर पांच बैंककर्मी पहुंचकर पैसा गिनना शुरू कर दिया है।


ईडी के 14 अधिकारी मौके पर पहुंचे
जैसे ही अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के फ्लैट का ताला तोड़कर ईडी के अधिकारी अंदर गए और जांच शुरू की तो पैसों का पहाड़ देखकर उनके होश उड़ गए। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ईडी के उच्चाधिकारियों को दी। तुरंत ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी और अन्य अधिकारी फ्लैट पर पहुंच गए। अभी तक ईडी के 14 अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

पार्थ चटर्जी के सहयोगी के घर नगदी मिलना पार्टी का अपमान
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को उम्मीद जताई कि पार्टी जनता को ध्यान में रखते हुए कदम उठाएगी क्योंकि उनके सहयोगी के घर से नकदी की बरामदगी पार्टी के लिए अपमान है और हम सभी के लिए शर्म की बात है। वहीं अब पार्थ चटर्जी की कैबिनेट मंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed