फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSB: Sanjay Singhal, a 1993 batch IPS officer of UP cadre, took over as DG of Sashastra Seema Bal

SSB: यूपी कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल ने संभाला सशस्त्र सीमा बल 'एसएसबी' के डीजी का कार्यभार

Mon, 01 Sep 2025 07:37 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 01 Sep 2025 07:37 PM IST
सार

New DG Of SSB: सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी को नया महानिदेशक मिल गया है। बता दें कि यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल ने ये पद ग्रहण किया है। इससे पहले वे सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' के विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
SSB: Sanjay Singhal, a 1993 batch IPS officer of UP cadre, took over as DG of Sashastra Seema Bal
संजय सिंघल बने 'एसएसबी' के महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के यूपी कैडर के 1993 बैच के अधिकारी, संजय सिंघल को सशस्त्र सीमा बल 'एसएसबी' का महानिदेशक बनाया गया है। इससे पहले संजय सिंघल, सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' के विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। सशस्त्र सीमा बल के मौजूदा महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने प्रथागत बैटन संजय सिंघल, को प्रदान कर उन्हें बल के महानिदेशक का कार्यभार सौंपा। 
विज्ञापन

SSB: Sanjay Singhal, a 1993 batch IPS officer of UP cadre, took over as DG of Sashastra Seema Bal
संजय सिंघल बने 'एसएसबी' के महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के तमाम जिलों में दे चुके हैं अपनी सेवाएं
संजय सिंघल, मूल रूप से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अपने सेवा काल के दौरान इन्होंने औरैया, बहराइच, हाथरस, उन्नाव, मैनपुरी, बस्ती, सुल्तानपुर, रायबरेली, शाहजहांपुर और मुजफ्फरनगर में बतौर पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, निर्णय कुशलता एवं लोक सहभागिता के माध्यम से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया। इसके अतिरिक्त, पीएसी बटालियनों में कमांडेंट रहते हुए उन्होंने सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी दायित्वों का अत्यंत कुशलता एवं दक्षता से निर्वहन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में भी कई वरिष्ठ एवं महत्वपूर्ण पदों जैसे आईजी टू डीजीपी, एडीजी टू डीजीपी, एडीजी क्राइम, एडीजी एस्टेब्लिशमेंट तथा एडीजी रेलवे लखनऊ जैसे पदों पर कार्य किया है।

यह भी पढ़ें - Supreme Court: 'उचित संदेह से परे' वाले सिद्धांत पर कोर्ट सख्त, कहा- इसका इस्तेमाल कर अपराधी बच निकलते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

SSB: Sanjay Singhal, a 1993 batch IPS officer of UP cadre, took over as DG of Sashastra Seema Bal
संजय सिंघल बने 'एसएसबी' के महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अहम योगदान
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भी इनकी सेवाएं उल्लेखनीय रही हैं। आईटीबीपी में उप महानिरीक्षक के रूप में देहरादून सेक्टर हेडक्वार्टर एवं महानिरीक्षक के रूप में लखनऊ स्थित ईस्टर्न फ्रंटियर मुख्यालय का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। इसके बाद 5 दिसम्बर 2024 से वे विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ', नई दिल्ली के रूप में प्रचालन और प्रशासन के स्तरों पर कार्य करते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें - Odisha: ओडिशा में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प में एक की मौत, 14 घायल; करंट लगने से 3 अन्य युवक जख्मी
विज्ञापन

SSB: Sanjay Singhal, a 1993 batch IPS officer of UP cadre, took over as DG of Sashastra Seema Bal
संजय सिंघल बने 'एसएसबी' के महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक स्तर पर बढ़ा चुके हैं भारत का गौरव
संजय सिंघल, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का गौरव बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में शामिल रहते हुए कोसोवो में भी इनका योगदान महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज है। सिंघल को वर्ष 2009 में वीरता के लिए पुलिस पदक, वर्ष 2015 में राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा कैथिन सेवा मेडल यूएन पीस कीपिंग मेडल–कोसोवो जैसे सम्मानित पदकों से अलंकृत किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त इनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महानिदेशक प्लैटिनम डिस्क से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed