फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Srinivas Kuchibhotla's mother don't allow younger son to return to america

मारे गए भारतीय इंजीनियर की मां बोलीं - दूसरे बेटे को नहीं जाने दूंगी अमेरिका

Wed, 01 Mar 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 01 Mar 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Srinivas Kuchibhotla's mother don't allow younger son to return to america
श्रीनिवास कुचिभोतला - फोटो : फाइल फोटो

अपने एक बेटे को नस्लीय हमले में खोने के बाद परवथा वर्धिनी अपने दूसरे बेटे को अमेरिका भेजने से डर रही हैं। परवथा इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की मां हैं जिनकी हत्या कुछ दिनों पहले कंसास में कर दी गई थी।

विज्ञापन


श्रीनिवास के भाई साई किशोर भी अमेरिका में ही नौकरी करते हैं जो अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत आए थे, लेकिन अब उनकी मां इस बात पर अड़ गई हैं कि उनका बेटा वापस अमेरिका नहीं जाएगा। साई की मां नहीं चाहतीं कि उनका दूसरा बेटा भी मौत की आगोश में समा जाए इसलिए वो अपने बेटे को जाने नहीं देना चाहतीं। 
विज्ञापन


इंजीनियर कुचिभोतला के शव को सोमवार को भारत लाया गया था और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने उनकी पत्नी सुनयना भी भारत आई थीं लेकिन अभी तक ये भी पक्का नहीं हुआ है कि वो वापस अमेरिका जाएंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने अपने बेटे की मौत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसी को जिम्मेवार ठहराया है।  

नस्लीय हमले में घायल हुए आलोक मदसानी के पिता का कहना है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही वो अपने बेटे से लगातार भारत लौट आने की बात कह रहे थे। उन्होंने अपनी तरह दूसरे माता-पिता से ये अपील की है कि वो अपने बच्चों को अमेरिका बिल्कुल भी न जाने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed