फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Srinagar, Leh, contact Kargil for a year

सालभर रहेगा श्रीनगर, लेह, कारगिल से संपर्क

Thu, 04 Jan 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Srinagar, Leh, contact Kargil for a year
लेह
निकट भविष्य में साल में छह महीने तक जम्मू-कश्मीर से लेह का संपर्क खत्म होने की बाधा नहीं रहेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण दो लेन और दो दिशा से आवागमन वाले करीब 15 किलोमीटर लंबे जोजिला सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सुरंग का निर्माण सात सालों में किया जाना है। इस पर 4899.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सुरंग साल के बारह महीने लेह क्षेत्र को जम्मू-कश्मीर से जोड़े रखेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन के मद्देनजर सामरिक दृष्टि से बेहद महत्भवपूर्ण जोजिला सुरंग का निर्माण कार्य पर सालों से मंथन हो रहा था। विस्तृत विमर्श और अध्ययन के बाद बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई। दी गई जानकारी के मुताबिक 14.2 किमी. लंबी जोजिला सुरंग दो लेन की होगी और इसमें दोनों दिशाओं से आवागमन की व्यवस्था होगी। परियोजना की पूंजीगत लागत 6808.69 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें सुरंग का 4 साल तक रखरखाव और परिचालन लागत भी शामिल है। परियोजना को पूरा करने का जिम्मा एनएसआर्ठडीसीएल और सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्रालय को दिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- इस पहाड़ पर कैसे चढ़ती है गाड़ी खुद-ब-खुद ऊपर, आज भी रहस्य है कायम
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्तमान में बर्फ हिमस्खलन के डर के कारण लेह का संपर्क साल में छह महीने से अधिक समय तक जम्मू-कश्मीर से कटा रहता है। इस परियोजना के कारण गगनगिर में 6.5 किमी लंबी जेड-एमओआरएच सुरंग के साथ-साथ कश्मीर और लद्दाख के दो क्षेत्रों के बीच सुरक्षित और तेज गति से किफयाती संपर्क सुनिश्चित होगा। इस परियोजना के कारण व्यापार और पर्यटन क्षेत्र में भी बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही है। 

बिलासपुर में एम्स को मंजूरी 

कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 1351 करोड़ की लागत से 750 विस्तरों की क्षमता वाले एम्स अस्पताल और ट्रामा सेंटर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। संस्थान की स्थापना पीएम स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत होगी। हालांकि पीएम मोदी बिलासपुर एम्स का पहले ही शिलान्यास कर चुके हैं। संस्थान में एक मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज भी होगा। मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस छात्रों को हर साल प्र वेश दिया जाएगा। इसमें 20 सुपर स्पेशलिटी विभाग होंगे जिसमें 15 ऑपरेशन थियेटर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 30 बिस्तरों वाला एक आयुष विभाग भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed