फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Srikasi Gyanvapi Mukti Yagna Committee hand over to Subramanian Swamy

संतों ने बनाई श्रीकाशी ज्ञानवापी मुक्ति यज्ञ समिति, सुब्रमण्यम स्वामी को दी कमान

Thu, 05 Mar 2020 03:19 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Srikasi Gyanvapi Mukti Yagna Committee hand over to  Subramanian Swamy
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो)

अयोध्या विवाद में पक्ष में फैसला आने के बाद अखिल भारतीय संत समिति ने काशी विवाद को गरमाने की तैयारी कर ली है। समिति ने अयोध्या विवाद की तर्ज पर श्रीकाशी ज्ञानवापी मुक्ति यज्ञ समिति का गठन किया है। मथुरा में आयोजित समिति की राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में काशी और मथुरा विवाद पर हर तरह का संघर्ष करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


समिति के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि समिति अयोध्या में राम जन्मभूमि की मुक्ति की तरह काशी विश्वनाथ मंदिर और कृष्ण की जन्मस्थली को भी मुक्त कराना चाहती है। इसलिए बैठक में तय किया किया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मुक्ति के लिए रामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति की तर्ज पर इसके लिए भी एक मुक्ति यज्ञ बने।
विज्ञापन


बैठक में ही इसका गठन किया गया और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को इसका अध्यक्ष, एडवोकेट विजय शंकर रस्तोगी को उपाध्यक्ष, उन्हें महामंत्री और पातालपुरी मठ के महंत बालक दास को संयुक्त महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समिति इस मामले में जारी मुकदमे में तेजी लाने और जल्द से जल्द फैसला कराने के हर पहलुओं पर विचार विमर्श करेगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए जन जागरण का भी सहारा लिया जाएगा। बैठक समिति के अध्यक्ष आचार्य अविचल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed