फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lankan Navy arrests 13 Tamil Nadu fishermen

मछली पकड़ने गए 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2017 11:08 PM IST
amarujala.com - created by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com - created by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Thu, 02 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan Navy arrests 13 Tamil Nadu fishermen
सांकेतिक चित्र

श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। भारतीय मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले बताए जाते हैं। मत्स्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक मछुआरों को गुरुवार को श्रीलंका के कच्चाथीवू इलाके से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक अमला जेवियर ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के हत्थे चढ़े 13 में से 4 मछुआरे रामेश्वरम के रहने वाले हैं, जिन्हें वादामराची ले जाया गया है। वहीं, दूसरे 9 मछुआरे नागापट्टिनम जिले के रहने वाले हैं, जो कांगेसांथुरई ले जाए गए हैं। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने मछुआरों की 2 नौकाओं को भी जब्त किया है। मछुआरों पर मछली पकड़ने वाले तकरीबन 20 जालों को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed